Search

 
 
 

पाकुड़ : रेलवे मैदान पूजा पंडाल में इस बार स्थापित होंगी गणेश की 25 प्रतिमाएं

 

रजत जयंती वर्ष पर गणेशोत्सव का होगा भव्य आयोजन  

Pakur : सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान पाकुड़ गणेशोत्सव का रजत जयंती वर्ष मना रही है. इसे देखते हुए समिति इस साल भव्य पूजा आयोजन की तैयारी में जुटी हुई है. रेलवे मैदान में विशाल पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. पंडाल में भगवान गणेश की 25 प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा की जाएगी. संस्थापक हिसाबी राय की देखरेख में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. हिसाबी राय ने बताया कि पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 19 अगस्त को गणपति प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा व पुष्पांजलि से होगा. पंडाल का उद्घाटन उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल, एसपी हृदीप पी जनार्दनन व जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार संयुक्त रूप से करेंगे. शाम 7:30 बजे संध्या आरती के बाद जमालपुर के व्यास विजय चौधरी, मोनी सिंह, चंदन व्यास, मुकेश मिश्रा, पुरण कुमार, शिवा मंडल भजनों की प्रस्तुति देंगे. दूसरे दिन संध्या में बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी, सचिव लाल्टू भौमिक, तनमय पोद्दार, अजीत मंडल, सानू रजक, संजय राय, बादल साहा, राहुल तिवारी, मनीष सिंह, भक्ति पूजन प्रसाद, विशाल साहा आदि जुटे हुए हैं. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dumka-intercity-express-stops-at-pundag-station/">बोकारो

: दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस का पुंदाग स्टेशन पर ठहराव शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही