Search

पाकुड़ : तीन सगे भाई-बहनों ने इतिहास रचते हुए नीट में पायी सफलता

बाहर रहकर करते थे पढ़ाई,पिता हैं प्राइमरी शिक्षक Pakur: प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होती ऐसा ही कर दिखाया है सदर प्रखंड के पश्चिम बंगाल से सटे भवानीपुर के तीन सगे भाई-बहनों ने. तीनों ने प्रतिष्ठित नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है. तीनों की सफलता ने माता पिता व जिले का नाम रोशन किया है. पिता अकबर हुसैन ने बताया कि बेटा जाईद अख्तर, बेटी अनीसा तसनीम व अजीफा परवीन ने एक साथ नीट परीक्षा में बेहतर अंक के साथ सफलता पाई है. जाईद अख्तर ने 648 अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा में ऑल इंडिया में 7250 वां रैंक प्राप्त किया है. वहीं अनीशा तसनीम ने 587 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया में 36793 रैंक प्राप्त किया है. वहीं अजीफा परवीन ने 594 अंक प्राप्त करें आल इंडिया में 32850 वां रैंक हासिल किया है. तीनो भाई-बहन राजस्थान के कोटा में रहकर इसकी तैयारी की है. जाईद अख्तर को पहली बार में सफलता मिली तो दोनों बेटियों को तीसरी और चौथी बार में.तीनों के पिता प्राइमरी शिक्षक हैं. बच्चों को पढ़ाने के लिए गांव में ही ट्यूशन भी पढ़ाते हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668323&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : पीएफआई से संबंध रखने के आरोप में जिप सदस्य को तीन वर्ष की सजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp