Search

 
 
 

पाकुड़ : चोरी के सामान के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

 
सोने-चांदी के गहने, एलईडी, टोटो सहित अन्य सामान बरामद
Pakur : पाकुड़ शहर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थी. इससे शहरवासियों में पुलिस के प्रति आक्रोश था. इसी मामले में विगत दिनों भाजपा के शिष्टमंडल ने एसपी से मिलकर चोरी की घटना पर लगाम लगाने का आग्रह किया था. एसपी एच पी जनार्दन ने पाकुड़ नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था. इसी टीम ने 1 जुलाई को तीन चोरों को चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ अजीत विमल ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर इमरार उर्फ लाला को गिरफ्तार किया गया. उससे पूछताछ के बाद सारीफ और आसिफ को गिरफ्तार किया गया. इन लोगों ने 20 मई को मनोज पुस्तक भंडार में चोरी व 5 जून को तलवाड़ागा में आलोक कुमार के यहां चोरी की घटना स्वीकारी है. दोनों के घरों की तलाशी में सोने चांदी के गहने, एलईडी व अन्य सामान बरामद किया गया. चोरी में प्रयुक्त टोटो को भी बरामद किया गया है. इन तीनों का आपराधिक इतिहास रहा है. सारीफ और इमरार पाकुड़ में रहते हैं. ये साहिबगंज से  अपराधी बुला कर चोरी करवाते हैं. वही आशीफ साहिबगंज में रहता है. चोरी का मास्टरमाइंड इसरार उर्फ लाला है, जिससे पूछताछ की जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685409&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : छात्राओं को दी गई कर्तव्य व मौलिक अधिकारों की जानकारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही