Search

 
 
 

पाकुड़ : टीएमसी जिला अध्यक्ष ने किया विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों का दौरा

 
Pakur : तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो. आसराफुल शेख ने हिरणपुर और लिट्टीपाड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया. मोहनपुर, बाबूपुर, बिचामल, झनागढ़िया, सहारासा आदि पंचायतों का दौरा करते हुए आसराफुल शेख आम नागरिकों से रु-ब-रु हुए. इस दौरान कई लोगों ने टीएमसी की सदस्यता ग्रहम की. टीएमसी जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में विकास कार्य ठप है. टीएमसी ही मां माटी मानुष के सवाल के साथ जनता के हितों की रक्षा करते हुए विकास कर सकती है. कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी पाकुड़ जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर बड़ी ताकत और मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी. मौके पर जिला सचिव आब्दुल करीम, ट्रेड यूनियन जिलाध्यक्ष मो.नाजिर हुसैन, तौफ़ीक़ आलाम, सागीर अंसारी, सनाउल अंसारी, रहीम अंसारी, जहीरूद्दीन अंसारी, नेजारूद्दीन अंसारी, नुरूद्दीन अंसारी, रेसका किस्कू, कलाम अंसारी, हफीज़ तहीर सहित न्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-two-day-football-tournament-started-in-bank-colony-16-teams-involved/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : बैंक कॉलोनी में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरु, 16 टीमें शामिल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही