Search

पाकुड़ : नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए भाजपा को जिताएं- दानवे

Pakur : जिले के महेशपुर प्रखंड़ स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में 12 जून को भाजपा के संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राव साहेब पाटिल दानवे ने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का पीएम बनाने के लिए भाजपा को जिताएं. उन्होंने राजमहल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिए अभी से तैयारी शुरू करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया. दानवे ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में दूसरी बार भाजपा की जीत होने पर नरेंद्र मोदी फिर देश के पीएम बने. इसके अगले ही साल 2020 में कोरोना महामारी की चपेट में विश्व आ गया. इस महामारी से निपटने के लिए पीएम ने हर विभाग के केंद्रीय मंत्रियों से संपर्क साधा. उस समय मैं केंद्रीय केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री के पद पर तैनात था. मैंने कहा अपने विभाग से चावल और गेहूं उपलब्ध कराउंगा. उसी का परिणाम है कि आज देश में 80 करोड़ बीपीएल परिवार को मुफ्त में प्रत्येक माह खाद्यान वितरण किया जा रहा है. केंद्र सरकार के 9 वर्षीय कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की. उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में गैस वितरण किया जा रहा है. वर्ष 2014 में पहली बार पीएम बनने पर मोदी ने सदन में कहा था कि यह भाजपा की नहीं गरीबों की सरकार है. सरकार की प्राथमिकता गरीबों के लिए काम करना होगी. इसी संकल्प के साथ उन्होंने सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया था. केंद्र सरकार के कामकाज को देखते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा की जीत जरूरी है. यह तभी संभव होगा जब मतदाता कमल छाप पर बटन दबाएंगे. महेशपुर कार्यकर्ता सम्मेलन में अन्य दलों के लगभग दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया. महेशपुर प्रस्थान करने से उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित होटल रेसीडेंसी सभागार में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तथा मोदी जी के 9 वर्षीय कार्यकाल को गिनाया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडे, मुन्ना शुक्ला, कालीदास मरांडी, मिस्त्री सोरेन, सुफल मरांडी, शीला रानी, जुनाश टुडू, हिसाबी राय समेत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=665536&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : 2 जुलाई को बंगाली एसोसिएशन के पाकुड़ शाखा का पुनर्गठन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//