Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : टोटो चालकों ने डीसी आवास के सामने किया सड़क जाम

Pakur : टोटो चालकों नें बस स्टैंड के संवेदक पर दुर्व्यवहार व मारपीट का आरोप लगाते हुए बुधवार की सुबह उपायुक्त आवास के सामने दुमका-पाकुड़ सड़क को जाम कर दिया. जिसके कारण सड़क वाहनों की कतार लग गई. सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार व नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव दल बल के साथ पहुंचे और टोटो चालकों को समझाया. टोटो चालक सबीरुल शेख ने बताया कि मंगलवार की शाम वो अपनी टोटो में यात्रियों को बिठाकर जा रहा था. शाम साढ़े 6 बजे मदर टेरेसा चौक पर बस स्टैंड के संवेदक संवेदक हृदय नारायण सिंह के रिश्तेदान सनी सिंह ने उसे रोकवाकर 6 महीने का टैक्स देने को कहा. सबीरुल शेख का आरोप है कि उसके साथ और टोटो में बैठे यात्रियों के साथ धक्कामुक्की व बदसलुकी की गई. इतना नहीं नहीं यात्रियों को जातिसूचक गाली भी दी गई और उसके जेब से जबरन 2600 रूपये निकाल लिये. थाना प्रभारी मनोज कुमार व नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव ने एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब जाम हटा. टोटो चालक सबीरुल शेख ने कार्यपालक पदाधिकारी को एक आवेदन पत्र दिया गया जिसमें जबरन वसूली, भया दोहन, मारपीट की शइकायत की है. आवेदन की प्रतिलिपि डीसी, डीटीओ व मुख्य सचिव विकास विभाग रांची को भी भेजी गई है. यह">https://lagatar.in/pakur-made-aware-about-child-marriage-and-witchcraft/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : बाल विवाह व डायन प्रथा को लेकर किया गया जागरूक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही