Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : संवेदक की मनमानी के ख़िलाफ़ टोटो चालकों ने दिया धरना

Pakur : शहर को टोटो और ऑटो चालकों ने शनिवार को महात्मा गांधी बस स्टैंड के संवेदक हृदया नारायण सिंह पर मनमानी, गंडागर्दी और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए नगर परिषद कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया. टोटो ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष संत चौधरी ने कहा कि संवेदक की गुंडागर्दी के खिलाफ नगर परिषद को 8 फरवरी को एक आवेदन दिया गया था. जिसमें संवेदक द्वारा अधिक राशि लेने, टोटो चालक के साथ मारपीट करने और नगर परिषद क्षेत्र के बाहर चेक नाका लगाकर राशि वसूलने की शिकायत की थी. साथ ही मदर टेरेसा चौक पर दर्जनों ऑटो चालकों ने धरना प्रदर्शन किया था. नगर परिषद ने कार्रवाई का भरोसा दिया था. लेकिन नगर परिषद ने अब तक कुछ नहीं किया. दूसरी तरफ संवेदक की तानाशाही ज़ारी है. जिसके कारण टोटो चालकों को आंदोलन के वले मजबूर होना पड़ा. समाजसेवी सह कांग्रेस नेता बाबू पॉल ने कहा कि संवेदक हमेशा से मनमानी कर रहा है. किसी टोटो चालक से 18 दिन किसी टोटो चालक को 24 दिन का रसीद थमा दिया जा रहा है. जबकि टोटो चालक रोजाना टैक्स दे रहे रहे हैं. [caption id="attachment_565250" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/KOSHLESH-YADAV-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> कोशलेश यादव, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, पाकुड़[/caption] दूसरी तरफ़ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कोशलेश यादव ने कहा कि जांच में टोटो चालकों के मारपीट के आरोप सिद्ध नहीं हो सके. बस स्टैंड पर टैक्स की तालिका टांगी गई है. उसी दर पर वसूली हो रही है. उन्होंने कहा कि टोटो चालकों ने उनसे मिले बिना ही धरना प्रदर्शन शुरु किया है. यह">https://lagatar.in/pakur-dpro-flagged-off-the-campaign-chariot-for-hijla-mela/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : हिजला मेला के लिए प्रचार रथ को डीपीआरओ ने किया रवाना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही