Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

Pakud :  पाकुड़ में  रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां महेशपुर प्रखंड के हाथीमारा गांव के पास एक ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया.

विपरीत दिशा से जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बाइक पर तीन युवक महेशपुर से बड़करयारी की ओर आ रहे थे. इसी दौरान महेशपुर मुख्य सड़क पर विपरीत दिशा से जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया. इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान बामनपोखर गांव के सिफाइल बेसरा (16 वर्षीय) और पाकुड़िया प्रखंड के पालडीह गांव के दिनु सोरेन (25 वर्षीय) के रूप में हुई है. वहीं घायल व्यक्ति की पहचान राफेल मुर्मू के रूप में की गयी है.

 दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को थाना लेकर आयी पुलिस

इधर घटना की जानकारी मिलते ही महेशपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को भी थाना लेकर आ गयी और मामले की जांच में जुट गयी. थाना प्रभारी विकर्ण कुमार ने कहा कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही