Search

 
 
 

पाकुड़ : ट्रैक्टर के धरपकड़ से परेशान ट्रैक्टर मालिकों ने की बैठक

 
Pakur : ज़िले में ट्रैक्टरों पर हो रही पुलिसिया कार्रवाई को लेकर 20 सितंबर को लड्डू बाबू आम बगान में ट्रैक्टर ऑनर एसोसिएशन ने एक बैठक की. बैठक में जिले व प्रखंड के पदाधिकारियों ने ट्रैक्टरों को जहां-तहां पकड़े जाने और एफआईआर होने की प्रशासनिक कार्रवाईओं पर चिंता ज़ाहिर की. बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गये. जिसके तहत उपायुक्त से क्रशर में ही पत्थर व गिट्टी का ऑन स्पॉट चालान निर्गत करने की मांग की गई. चौकीदार पर ट्रैक्टरों से अवैध उगाही का आरोप लगाते हुए उसे तत्काल चांदपुर बॉर्डर से हटाने की अपील की गई. बैठक में कहा गया कि क्रशर प्लांट संचालक मनमाने तरीके पत्थर व गिट्टी के दाम ट्रैक्टर ऑनर से वसूल रहे हैं. इसे लेकर भी डीसी से ज़रूरी कदम उठाने की मांग की गई. एसोसिएशन के अध्यक्ष फिरोज अली ने कहा कि जिले में स्थिति भयावह हो गई है. एसोसिएशन के सदस्य गण ग्रामीण विकास मंत्री से भी मिलकर अपनी समस्याओं से रू-ब-रू करवाएंगे. बैठक में सफीक शेख, बेलाल शेख, अनिकुल शेख, आस मोहम्मद शेख, नाजिर हुसैन, ईशा शेख, रतन मंडल, हासीबुल शेख, आरिफ हुसैन, जमीर शेख आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-bjp-organized-tb-free-nation-program-under-seva-pakhwada/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने टीबी मुक्त राष्ट्र कार्यक्रम का किया आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही