Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : टीबी चैंपियन के लिए प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत

Pakur : महेशपुर प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में टीबी चैंपियन के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. अहतेशामुद्दीन ने 25 मई को की. शिविर में जिले के तीन प्रखंड महेशपुर, अमड़ापाड़ा व पाकुड़िया के टीबी चैंपियनों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. टीबी चैंपियन वे हैं जो नियमित उपचार कराकर इस रोग को मात दी है. प्रशिक्षण लेने के बाद टीबी चैंपियन गांव-गांव जाकर टीबी मरीजों की काउंसलिंग करेंगे. इसके अलावा लोगों को बताएंगे कि यह बीमारी जानलेवा नहीं है. नियमित उपचार से इससे निजात पाया जा सकता है. शिविर के बारे में डॉ. अहतेशामुद्दीन ने बताया कि टीबी चैंपियन टीबी ग्रस्त रोगियों को उपचार, नियमित दवा का सेवन व नियमित जांच कराने की जानकारी देंगे. चैंपियन बताएंगे कि कैसे नियमित दवाइयों के  सेवन से उन्होंने टीबी को मात दी. चिकित्सक के बताए उपचार विधि और दवाइयों की सेवन से टीबी मुक्त हुआ जा सकता है. चैंपियन ये भी बताएंगे की टीबी की जांच व दवा सरकारी अस्पताल में निःशुल्क दी जाती है. शिविर में एनटीईपी पाकुड़ के डीपीसी गौरव कुमार साहू, डीपीपीएमसी सुशांत कुमार दुबे, डीईओ निशांत कुमार, पीरामल स्वास्थ्य केंद्र के मनोज महतो, अर्जुन दास, सीएचएआई संस्था के वसीम अंसारी, एसटीएस जगरनाथ कुमार, विनोद टुडू, कालेश्वर टुडू समेत अन्य उपस्थित थे यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=647214&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : आरसेटी की ओर से 10 दिवसीय मुर्गीपालन प्रशिक्षण का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही