Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर प्रशिक्षण शिविर शुरू

स्वास्थ्यकर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
Pakur : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पाकुड़ योग भवन में 15 जून से दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है. शिविर के पहले दिन जिले के सभी सीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को योग का प्रशिक्षण दिया प्रशिक्षक संजय कुमार शुक्ला ने दिया. प्रशिक्षण प्राप्त स्वास्थ्य कर्मी अपने-अपने केंद्रों मं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को योग कराएंगे. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आयुष विभाग ने प्रोटोकॉल जारी किया गया है. प्रोटोकाल में योग से संबंधित बातों का जिक्र है. शिविर में प्रोटोकाल का पालन किया जा रहा है. शिविर में बच्चों और युवा पीढ़ी के लिए योग और आज की जीवन शैली से उत्पन्न बीमारियों को ठीक करने के लिए योग सिखाए जा रहे हैं. जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद ने सभी सीएसी कर्मियों के बीच योग प्रोटोकॉल से संबंधित पंफलेट भी बांटे. शिविर को सफल बनाने में समीर कुमार दास, डॉली मित्रा, मंजू देवी, विष्णुदेव प्रसाद, राजेश चौधरी, संजय कुमार साह, अमित विजय राज, शुभंका कुमारी समेत अन्य जुटे हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=669587&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन की पहली मेघा सूची  जारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही