Search

 
 
 

पाकुड़ : लोकोस मोबाईल एप्लीकेशन का दिया गया प्रशिक्षण

 
सखी मंडलों की संपूर्ण गतिविधियां रहेंगी संग्रहित
Pakur : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, पाकुड़ के सौजन्य से लोकोस मोबाइल एप्लीकेशन के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जेएसएलपीएस कार्यालय के सभाकक्ष में 3 जुलाई रविवार को किया गया. शिविर में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक फैज आलम ने बताया कि लोकोस मोबाईल एप्लीकेशन समुदाय आधारित कार्यतंत्र है, जो सखी मंडल और उनके संघों का एकीकृत समाधान है. इसके माध्यम से सदस्यों को पंजीकृत किया जाता है. इसमें नया सखी मंडलों का निर्माण कर उनकी जानकारी को एकत्रित कर सत्यापन किया जाता है. सखी मंडल की उपस्थिति, बचत, ऋण वितरण, पुर्नभुगतान, बही खाता व अन्य वित्तीय गतिविधियां इसमें एकीकृत की जाती है. मौके पर प्रशिक्षक विकास रजक व रॉकी रजक सहित पाकुड प्रखंड के सभी पंचायतों के ई बुक कीपर उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=686784&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की वज्रपात से मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही