Search

पाकुड़ : ओरिएंटेशन कार्यक्रम में पीएलवी को दिया गया प्रशिक्षण

झालसा के निर्देश पर ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार में किया गया था आयोजन
Pakur : झालसा रांची के निर्देश पर 28 जुलाई को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार में पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में चलाए गए पीएलवी प्रशिक्षण सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम में डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के नुकुमुद्दीन शेख ने कार्यों की समीक्षा की और सभी पीएलवी को नालसा के सभी दस स्कीम और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई. इस अवसर पर सहायक लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के गंगाराम टुटू के अलावा पीएलवी कमला राय गांगुली, ज्योति कुमारी, पिंकी मंडल, मैनूल शेख, चंदन रविदास, एजारूल शेख, विजय राजवंशी, चंद्रशेखर घोष, खुदु राजवंशी, उत्पल मंडल और नीरज कुमार राउत उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/pakurs-new-dc-mrityunjay-kumar-baranwal-took-charge/">:

पाकुड़ के नए डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने पदभार संभाला  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp