Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : स्कूल पूर्व शिक्षा को बेहतर बनाने को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन

Pakur: स्कूल पूर्व शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सूचना भवन सभागार में 30 मई को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सीडीपीओ चित्रा यादव, सुपरवाइजर चंदना सिंह, पिरामल फाउंडेशन एडीसी टीम के जिला प्रतिनिधि ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया.प्रशिक्षण 29 से 31 मई तक प्रत्येक दिन दो प्रखंड के चयनित मॉडल आंगनबाड़ी सेविकाओं व तेजस्विनी परियोजना से संबंधित कलस्टर को-ऑर्डिनेटरों का संयुक्त रूप से दिया जाना है.जिसमें प्रथम दिन पाकुड़ सदर व हिरणपुर प्रखंड को प्रशिक्षित किया गया है. वहीं 30 मई को पाकुड़िया व महेशपुर प्रखंड के प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया.प्रशिक्षुओं को आंगनबाड़ी केंद्र संचालन का दैनिक कार्यक्रम, विकास की अवधारणाएं, बच्चें का स्वभाव, खेल का महत्व, आंगनबाड़ी केंद्र की सजावट, पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी, टीचिंग-लर्निंग मैटेरियल कैसे तैयार करें आदि से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षित किया गया. 31 मई को अमड़ापाड़ा व लिट्टीपाड़ा प्रखंड के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=651763&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : स्कूलों में होगी रोटेशन के माध्यम से शिक्षकों की आपूर्ति:डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही