Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ :  नियोजन नीति के खिलाफ हड़ताल कर रहे आदिवासी छात्र-छात्राओं ने किया सड़क जाम

Pakur : झारखंड राज्य स्टूडेंट्स यूनियन के आह्वान पर 60/40 नियोजन नीति के विरोध में दो दिवसीय झारखंड बंद का पाकुड़ जिले में मिलाजुला असर दिख रहा है. हड़ताल के पहले दिन 10 जून को सुबह 6 बजे से ही आदिवासी छात्र-छात्राओं ने उपायुक्त आवास के समीप पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क मार्ग जाम कर दिया. जाम के कारण घंटों यातायात प्रभावित रहा. सड़क पर वाहनों की कतारें लग गई. सुबह के समय काम के लिए निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने जिला मुख्यालय में लिंक रोड को भी बांस का बल्ला लगाकर जाम कर दिया. हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की है. हर चौक चौराहों पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं. पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल और नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव उपायुक्त आवास के समीप मुस्तैद दिखे. हड़ताल से एंबुलेंस सेवा को मुक्त रखा गया है. किराना, कपड़ा, जूता और कॉस्मेटिक दुकानों समेत कल कारखाने बंद हैं. वहीं होटल, फल और सब्जी दुकानें खुली हैं. रेलवे का परिचालन अन्य दिनों की तरह सामान्य है. हड़ताली छात्र कमल मुर्मू ने बताया कि सीएम हेमंत सोरेन की गलत नीति के कारण झारखंड के युवा बेरोजगार हो रहे हैं. 60-40 नियोजन नीति खत्म नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा. अभी हमलोग शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल कर इस नीति को वापस लेने की मांग सरकार से कर रहे हैं. मांग नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=662002&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : कार्यशाला में बायोफोर्टिफाईड बाजरा की खेती का प्रशिक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही