Search

 
 
 

पाकुड़ : शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को दी गई श्रद्धांजलि

 
Pakur : पाकुड़ के भूतपूर्व एसपी अमरजीत बलिहार के साथ नक्सली हमले में शहीद हुए पांच सुरक्षाकर्मियों को दसवीं शहादत दिवस पर रविवार दो जुलाई को याद किया गया. समाहरणालय स्थित अमरजीत बलिहार पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डीसी वरुण रंजन, एसडीओ हरिवंश पंडित, मुख्यालय डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, पाकुड़ एसडीपीओ अजित कुमार विमल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने शहीद अमरजीत बलिहार की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. डीसी वरुण रंजन ने कहा कि अमरजीत बलिहार नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए. अन्य पुलिस कर्मियों ने भी जान की बाजी लगा दी. उन्होंने कहा कि देश व समाज के लिए शहीद हो जाना गर्व की बात है. [caption id="attachment_686116" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/PARIJAN-SAMMAN-1-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> शहीद जवान के परिजन को सम्मनित करते डीसी वरूण रंजन[/caption] [caption id="attachment_686117" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/PARIJAN-SAMMAN-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> शहीद जवान के परिजन को सम्मनित करते एसडीपीओ[/caption]

       शहीद पुलिस कर्मियों के परिजन हुए सम्मानित

एसपी अमरजीत बलिहार के साथ नकस्ली हमले में शहीद हुए अंगरक्षक चंदन कुमार थापा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार हेंब्रम, राजीव कुमार शर्मा, संतोष कुमार मंडल के परिजनों को प्रत्येक वर्ष की तरह सम्मानित किया गया. डीसी वरुण रंजन, एसडीओ हरिवंश पंडित, मुख्यालय डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, पाकुड़ एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने शाल ओढ़ाकर परिजनों को सम्मानित किया. यह">https://lagatar.in/pakur-pulse-polio-campaign-started-by-deputy-commissioner/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : पल्स पोलियो अभियान की उपायुक्त ने की शुरुआत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही