Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : पाकुड़ पॉलिटेक्निक में फहराया गया तिरंगा, दी गई सलामी

Pakur : पाकुड़ पॉलिटेक्निक में गुरुवार को 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. संस्थान के प्राचार्य डॉ.सरोज कुमार पाढ़ी व उप-प्राचार्य डॉ.ऋषिकेश गोस्वामी ने झंडोत्तोलन किया. संस्थान में ज्ञान और संगीत की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा भी की गई. सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर संस्थान के विद्यार्थियों के उत्तम भविष्य व ज्ञान की कामना की. गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी के अवसर पर स्थानीय मटिया पहाड़ी गांव के सरकारी स्कूल बच्चों के बीच फैकल्टी वेलफेयर फण्ड के माध्यम से कॉपी, कलम, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स, चच्पल इत्यादि का वितरण किया गया. [caption id="attachment_538334" align="alignnone" width="231"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/POLYTECHNIC-PURASKAAR-231x300.jpg"

alt="" width="231" height="300" /> ग्रामीण बच्चों को पठन सामग्री देते प्राचार्य डॉ.सरोज कुमार पाढ़ी[/caption] इस मौके पर संस्थान के निदेशक अभिजीत कुमार और शासी निकाय की सदस्या रेणुका यशस्वी ने कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़कर छात्रों को सम्बोधित करते हुए देश के प्रति आस्था व समर्पण के भाव को बनाये रखने को कहा. राष्ट्रीय पर्व और बसंत पंचमी के अवसर पर छात्रों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 1000 रूपये, 750 रूपये व 250 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई. इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता, देशभक्ति नृत्य और गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. यह">https://lagatar.in/pakur-district-president-amrit-pandey-hoisted-the-tricolor-in-the-bjp-district-office/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : भाजपा जिला कार्यालय में ज़िलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने फहराया तिरंगा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही