Search

पाकुड़ : जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ज़िले की दो बेटियों ने जीता कांस्य

Pakur : रामगढ़ जिले के रजरप्पा में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले की दो बेटियों ने रविवार 11 जून को कांस्य पदक जीतकर अपने दमखम का लोहा मनवाया है. अडर 16 बालिका वर्ग में पाकुड़िया की संगीता मरांडी ने 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट 12 सेकेंड में पूरी कर यह कामयाबी हासिल की. वहीं अंडर 16 वर्ग में ही हिरणपुर की सरस्वती मुर्मू ने ऊंची कूद में 1.25 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया. दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशिक्षक व टीम प्रबंधक को डीसी वरूण रंजन, डीडीसी शाहिद अख़्तर, जिला खेल पदाधिकारी आशुतोष कुमार, बीजीआर व पीसीपीएल एमडीओ रोहित रेड्डी सहित जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, सचिव रणवीर सिंह ने बधाई दी है. जिला ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों खिलाड़ी जिला प्रशासन व बीजीआर की ओर से संचालित खेल अकादमी पाकुड़ में विगत 4 माह प्रशिक्षण ले रही हैं. यह">https://lagatar.in/pakur-4-vehicles-seized-without-challan-and-overloading/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : बिना चालान व ओवरलोडिंग के आरोप में 4 वाहन ज़ब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp