Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : विश्व ओलंपिक दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

Advertisement
Advertisement
प्रथम दिन साइकिलिंग एक्सपीडिशन फॉर फिटनेस आयोजित
Pakur :  विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत प्रथम दिन साइकिल एक्सपीडिशन फॉर फिटनेस का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों से 90 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर ने फ्लैग ऑफ करके खिलाड़ियों को रवाना किया. साइकिलिंग एक्सपीडिशन सिद्धू कान्हो पार्क से शुरु होकर बैंक कॉलोनी स्थित स्टेडियम में समापन हुई. अनूप कुजूर  ने प्रतिभागियों को साइकिल चलाने के लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. मौके पर स्टेडियम परिसर में संघ के पदाधिकारियों ने पौधरोपण भी किया. इस अवसर पर ओलम्पिक संघ के सचिव रणवीर सिंह ने कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पंकज अग्रवाल, नारायण चंद्र रॉय, प्रवीण कुमार, राजेश कॉल, रेखा कुमारी, भैरव चुंडा मुर्मू, अज्जू मंडल, शाहरुख शेख, आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=676869&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : भाजपा कार्यकर्ता चला रहे महाजनसंपर्क अभियान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही