Search

पाकुड़ : कागजात नहीं दिखाने पर पत्थर लदा दो ट्रैक्टर जब्त

Pakur: डीसी वरुण रंजन के निर्देश पर अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है. जिला खनन टास्क फोर्स की टीम निरंतर छापेमारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में 30 मई की देर रात जिले के हिरणपुर, महेशपुर, कुड़िया व सदर प्रखंड में फोर्स की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान सदर प्रखंड में अवैध तरीके से परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. एसडीओ हरिवंश पंडित के नेतृत्व में चले छापेमारी अभियान में नगर थाना क्षेत्र के कालिकापुर के पास गिट्टी लदे एक ट्रैक्टर की जांच की गई. जांच के क्रम में ट्रैक्टर संख्या जेएच-16-एच-262 से कागजात की मांग की गई. कागजात नहीं दिखाने पर ट्रैक्टर को जब्त किया गया. सीओ आलोक वरण केसरी ने थाने में मामला दर्ज कराया है. वहीं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चांचकी अंजना पथ पर चांदनगर के पास बिना नंबर की गिट्टी लदा ट्रैक्टर को चालान नहीं दिखाने पर जब्त किया गया. ट्रैक्टरों को जब्त कर झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली के तहत मामला दर्ज कराया गया है. डीसी वरुण रंजन ने कहा कि जिले में किसी भी हाल में अवैध परिवहन व खनन होने नहीं दिया जाएगा. अवैध परिवहन व खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653009&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना स्वरोजगार के लिए मील का पत्थर : मंत्री [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//