Search

 
 
 

पाकुड़ : खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दो महिला की मौत

 
Pakur : पाकुरिया प्रखंड के बीच पहाड़ी गांव के समीप एकलव्य विद्यालय के पास घर निपाई के लिए लाल मिट्टी की खुदाई के दौरान बुधवार को मिट्टी धंसने से मसले में दबकर दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. एक महिला को सही सलामत बाहर निकाला गया. मृतका दोनों महिला दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड के दोमुहानी स्थित मोहनपुर गांव की रहने वाली थी. लोगों का कहना है कि रविवार से लगातार तीन दिनों तक बारिश हुई थी और मिट्टी खुदाई करते-करते नमी के कारण महिलाएं 4 से 5 फीट अंदर घुस गईं. इसी दौरान मिट्टी धंसी और उसमें दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. मृतका की पहचान मुखी हांसदा पति चुरका मरांडी, सूरज मुनी हेम्ब्रम पति स्वर्गीय जदू मरांडी के रूप में हुई. घटना की सूचना पर पाकुरिया थाना प्रभारी अभिषेक कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्ज़े में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गये. यह">https://lagatar.in/pakur-sse-inspected-the-foot-over-bridge-being-built-on-the-railway-platform/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : रेलवे प्लेटफार्म पर बन रहे ऊपरी पैदल पुल का एसएसई ने किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही