Pakur : झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था के अवर सचिव अरशद जमाल ने अधिकारियों के साथ जनलोक कल्याण परिषद की ओर से संचालित बाल आश्रयगृह का निरीक्षण किया. जांच टीम ने आश्रयगृह में रह रहे बच्चों, कर्मियों, उपलब्ध आधारभूत संरचना और सुविधा की जानकारी प्राप्त की. मौके पर डीएसडब्लूओ ने बाल गृह की वित्तीय स्थिति और बच्चों को दी जा रही सुविधा की जानकारी दी. जांच टीम ने संस्था के सचिव व बालगृह के अधीक्षक से चिल्ड्रन विथ स्पेशल नीड्स की श्रेणी वाले बच्चों के आवासन और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछताछ की. निरीक्षण में शामिल पदाधिकारियों ने बच्चों से व्यक्तिगत बातचीत कर बाल गृह में रहने की अवधि, पारिवारिक, आर्थिक, सामाजिक स्थिति, परिवार में वापसी की संभावना व अन्य जरूरतों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. मौके पर टीम मैनेजर चौधरी आभास कुमार, शगुफ्ता बानो, राहुल मेहता, वेद प्रकाश तिवारी, डीसीएसओ ब्यास ठाकुर, विनय कुमार शर्मा, शमा परवीन, राजेश कुमार मंडल आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=656634&action=edit">यह
भी पढ़ें:पाकुड़ : पेड़ से लटका मिला युवक का शव [wpse_comments_template]
पाकुड़ : अवर सचिव ने बाल आश्रयगृह का किया निरीक्षण
Leave a Comment