Search

 
 
 

पाकुड़ : पोषण माह के तहत सेविका व सहायिकाओं ने निकाली जागरूकता रैली

 
Pakur : अमड़ापाड़ा में राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत 3 सितंबर को प्रखंड कार्यालय परिसर से जागरुकता रैली निकाली गई. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. रैली में प्रखंड की सेविका, सहायिका और तेजस्विनी क्लब के क्षेत्रीय समन्वयक नरेश कुमार मंडल, देवेंन साहा व सीसी उषा हेमबर, मीरू सोरेन, स्नेहलता, उर्मिला बास्की ने पोषण आधारित स्लोगन के ज़रिए लोगों को जागरूक किया. इससे पहले बीपीओ अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य पूरे प्रखंड को कुपोषण मुक्त बनाना है. पोषण माह कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों पोष्टिक आहार की जानकारी दी जा रही है. ताकि एनीमिया, थैलीसिमिया जैसी बीमारियों से बचा जा सके. रैली प्रखंड परिसर से मुख्य बाजार चौक होते हुए वापस प्रखंड कार्यालय पहुंची. रैली का संचालन महिला पर्यवेक्षिका बॉबी कुमारी ने की. रैली में सैकड़ों सेविकाएं सहित तेजस्विनी के कर्मी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/pakur-organized-megha-health-camp-at-sadar-hospital/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : सदर अस्पताल में मेघा हेल्थ कैंप का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही