Search

 
 
 

पाकुड़ : बेरोजगार युवक व युवती प्रशिक्षण लेने रांची रवाना

 
Pakur : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी पाकुड़ के तत्वाधान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत प्रशिक्षण लेने के लिए बेरोजगार युवक व युवतियां 14 मई को रांची रवाना हुई. इन्हें रवाना जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन व जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण मिश्रा ने किया. योजना के तहत सिलाई प्रशिक्षण, सहायक नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत रोजगार के अन्य क्षेत्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. मौके पर एसएमपीओ पवन कुमार, बीपीएम फैज़ आलम, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के जिला कोऑर्डिनेटर मोहम्मद इस्माइल शेख समेत दीपाली साह और अखिल केरकेट्टा उपस्थित थे.

बेरोजगारों को लिए लगेगा नियोजन शिविर

श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग पाकुड़ की ओर से नियोजनालय परिसर में शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर में मैट्रिक एवं इंटर पास स्किल्ड एवं नन स्किल्ड बेरोजगारों की भर्ती की जाएगी. शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बेरोजगार युवक व युवतियां भाग लेगी. यह जानकारी विभाग की ओर से विज्ञापन प्रकाशित कर दी गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636264&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : राष्ट्रीय लोक अदालत में 5922 मामलों का निपटारा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही