Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़: बुद्ध पूर्णिमा पर गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण

Pakur: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 5 मई को शहरकोल गांव के समीप महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया गया. अनुयायियों ने शहरकोल से गोकुलपुर, धनुष पूजा, भगत पाड़ा, हाटपाड़ा,अंबेडकर चौक तक एक रैली निकाली. प्रतिमा का अनावरण करते हुए धर्मराज वीरयो उर्फ एमके राजन ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने समाज को नई दिशा दी है. भारत देवी-देवताओं व महापुरुषों की जन्म स्थली है.धर्म के प्रति आस्था व गुरुओं के बताए मार्ग से ही भारतीय संस्कृति को सर्वोच्च स्थान मिला है. भगवान बुद्ध ने सामाजिक बुराइयों व छुआछूत की भावना को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक किया. बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है. इसी दिन बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में हुआ था. बोधगया में पीपल पेड़ के नीचे सत्य को जाना था. आज के दिन ही 1807 ईशा पूर्व में 80 वर्ष की उम्र में दुनिया को कुशीनगर में अलविदा कहा था.कार्यक्रम में किशन पासवान, दिलीप हजरा,मनीष पांडेय, सुशील साहा, अशोक प्रसाद, धर्मेंद्र त्रिवेदी, सोहन मंडल, मुरारी मंडल, अल्पना मुखर्जी, अर्चना पोद्दार, पिंकी मंडल, निवेदिता मंडल, वर्षा मंडल, रंजीत राम, सादेकुल आलम, आलिम शेख, मोनी सिंह, पंकज मिश्रा आदि मौजूद थे.वहीं रेलवे कालोनी सिद्धार्थ नगर में स्थापित भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर निवर्तमान नप अध्यक्ष सम्पा साहा के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया. विश्व शांति के लिए प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना किया गया.मौके पर कौशलेश यादव, बाबूधन मुर्मू, मुकेश कुमार जयसवाल, अमृत पांडेय, शर्मिला रजक, विवेकनंद तिवारी,हिसाबी राय, मृत्युंजय पांडेय,मनीष कुमार,रोहित गुप्ता, रालू कुमार,आदित्य मिर्धा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=627646&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़:योजनाओं में वित्तीय अनियमितता बरतने पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही