Search

 
 
 

पाकुड़ : यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव पहुंचे पाकुड़, कहा- मोदी सरकार में देशवासी सुरक्षित

 
Pakur : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस पहुंचे. जहां उन्होंने प्रेस वार्ता किया. प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में देशवासी पूरी तरह से सुरक्षित हैं. यदि इन 10 वर्षों के कार्यकाल को देखा जाए तो पूरे देश में एक भी आतंकी घटना नहीं घटी. लोग पूरी तरह से सुरक्षित रहे. पहले जहां श्रीनगर की लाल चौक पर तिरंगा फहराना मुश्किल था, वहीं आज जश्न मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीब, किसान, आदिवासी पिछड़े के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की और इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया गया. उन्होंने कहा कि जहां भी डबल इंजन की सरकार है, वहां विकास तीव्र गति से हुआ है, लेकिन वैसे प्रदेश जहां भाजपा की सरकार नहीं है वहां की स्थिति यदि देखी जाए तो वहां अपराधियों का मनोबल बढ़ा है. भाजपा राजनीति को बिजनेस नहीं मानती है, बल्कि राजनीतिक सेवा भावना के साथ करती है. इसे भी पढ़ें : UP">https://lagatar.in/up-six-people-of-the-same-family-died-in-a-road-accident-all-residents-of-sitamarhi/">UP

: सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, सभी सीतामढ़ी से लड़की देखने जा रहे थे प्रयागराज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही