Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : उत्क्रमित मवि हरिगंज ने मैट्रिक में अच्‍छा नंबर लाने वाले बच्‍चों को किया सम्‍मानित

Pakur :पाकुड़ (Pakur)">https://lagatar.in/pakur-ward-number-16-drains-blocked-no-cleaning-for-6-months/">(Pakur)

सदर प्रखंड के हरिगंज गांव के छात्र-छात्राओं ने इस बार मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है. गांव के 5 विद्यार्थि‍यों ने 422 या उससे अधिक अंक से परीक्षा पास की है. खालिदा खातून 456 अंक लाकर गांव टॉपर बनी हैं. वहीं, इस्लाम शेख को 429, मुजाहिदुल इस्लाम को 427, तनवीर आलम को 423  व अब्दुल्लाह शेख को 422 अंक मिले हैं. कई अन्य बच्चों ने प्रथम व द्वितीय श्रेणी से परीक्षा पास की है. ये सभी बच्‍चे उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिगंज के पूर्ववर्ती छात्र हैं. मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्या‍र्थियों को उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिगंज की ओर से 22 जून को सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार राय ने कहा कि ये सभी बच्चे शुरू से ही पढ़ने में मेधावी रहे हैं. स्‍कूल से पासआउट होने के बाद भी वे लगातार स्‍कूल के शिक्षकों के संपर्क में रहते थे. दिलीप कुमार राय ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर सहायक अध्यापक तफिजूल शेख, मुश्ताक अहमद, जयनाल आबेदीन, नसीम अहमद, जमीरूल हक, अध्यक्ष आलताफ हुसैन, नाजिबुल समेत स्‍कूल के बच्चे मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/pakur-bjp-workers-distributed-pamphlets-related-to-achievements-of-modi-government/">

Pakur : मोदी सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पंफलेट बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बांटे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही