Search

 
 
 

पाकुड़ : धर्मांतरण को लेकर चांदपुर गांव में हंगामा, पुलिस ने की छापेमारी

 
Pakur : पाकुड़ (pakur)- सदर प्रखंड अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव स्थित एक घर में गुपचुप तरीके से धर्मांतरण किया जा रहा था. भनक पाकर ग्रामीण उस घर तक गए और हंगामा किया. आनन-फानन में मुफस्सिल थान प्रभारी तक खबर पहुंची. खबर पाते ही थाना प्रभारी मिंटू भारती सदलबल चांदपुर गांव पहुंचे तथा उस घर में छापेमारी की. पुलिस को आते देख धर्मांतरण करा रहे ईसाई मिशनरी वहां से फरार हो गए. पुलिस ने उस घर से पुलिस ने ईसाई धार्मिक किताबें जब्त की. घर में इकट्ठे लोग ईसा मसीह की प्रार्थना कर रहे थे. लोगों ने कहा कि यहां आने से हमलोगों की बीमारी ठीक हुई, इस वजह से यहां आया हूं. धर्मांतरण की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई. हिन्दू संगठनों ने पुलिस से दोषिय़ों पर कार्रवाई की मांग की है. धर्मांतरण के लिए प्रलोभन दिया गया या नहीं यह अभी तक पता नहीं चला है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही कुछ भी बताया जा सकेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=362966&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही