Pakur : जिले में मिजिल्स रुबेला संक्रमण की रोकथाम के लिए 12 अप्रैल से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा. इसे लेकर डीडीसी मो.शाहिद अख्तर की अध्यक्षता में बुधवार 5 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिविल सर्जन डॉ.मंटू कुमार टेकरीवाल व डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तहत पहले दो सप्ताह स्कूलों में, फिर दो सप्ताह आंगनवाड़ी केन्द्रों में और एक सप्ताह छूटे हुए बच्चो को टीका लगाया जाएगा. [caption id="attachment_600193" align="alignnone" width="300"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/DDC-PC-ADHIKARI-300x200.jpg"
alt="" width="300" height="200" /> कार्यक्रम में मौजूद संबंधित विभागों के पदाधिकारी[/caption] अभियान के दौरान सभी स्कूल, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य संस्थान में टीकाकरण किया जाएगा. इसमें शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, सभी पंचायती राज संस्थान व एनजीओ से सहयोग लिया जाएगा. शहरी क्षेत्र में गैर सरकारी स्कूल में सफलतापूर्वक टीकाकरण करने के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक सभी स्कूल से बच्चों की लक्षित संख्या समय पर उपलब्ध करवाएंगे. शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विभाग माइक्रो प्लान बनाकर और प्रचार प्रसार से अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाएगा. डीडीसी मो.शाहिद अख्तर ने कहा कि अभियान के अंतर्गत 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को यह टीका लगाया जाएगा. अगर बच्चे ने पहले भी टीका लिया है तो भी उसे टीका दिया जाएगा. खसरा रोग के खात्मे और रूबेला को नियंत्रित करने के लिए बच्चों को यह टीका दिया जाना बेहद ज़रूरी है. उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ और एमओआईसी स्वयं माइक्रो प्लान तैयार करें जिससे कोई बच्चा छूटे नहीं. साथ ही प्रखंड में मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों का सहयोग ले. मौके पर डब्ल्यूएचओ डॉ.शिरीष कुमार, डॉ.अमित कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीओ, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-bjp-workers-will-hoist-the-flag-at-their-homes-on-thursday/">यह
भी पढ़ें : पाकुड़ : गुरुवार को अपने घरों पर झंडा फहराएंगे भाजपा कार्यकर्ता [wpse_comments_template]

Leave a Comment