Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : हूल दिवस पर पाकुड़ जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित

Advertisement
Advertisement
छात्र-छात्राओं ने निकाली झांकी, राजनीतिक पार्टियों ने रैली
Pakur : जिले में 168 वां हूल दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर छात्र-छात्राओं व आदिवासी समाज ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. दूसरी ओर जेएमएम, भाजपा, कांग्रेस, जदयू सहित विभिन्न दलों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला मुख्यालय पार्क में स्थापित सिद्धू, कानू, चांद व भैरव की प्रतिमा पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष श्याम यादव, अजीजूल इस्लाम सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने माल्यार्पण किया. भाजपा के जिला अध्यक्ष अमृत पांडे व अन्य नेताओं ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष कुमार सरकार व अन्य नेताओं ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. जदयू के जिला अध्यक्ष गौतम मंडल सहित अन्य नेताओं ने भी शहीदों को याद किया.

आदिवासी संगठनों ने निकाली आकर्षक झांकी

[caption id="attachment_684294" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Pakur-Jhanki-44154-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> झांकी निकालते आदिवासी समाज के लोग[/caption] दूसरी ओर आदिवासी संगठन संथाल परगना हूल समिति व कुमार कालिदास मेमोरियल कॉलेज राज प्लस टू विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने गोकुलपुर और रानी ज्योतिमयी स्टेडियम से रैली निकाल पूरे शहर का भ्रमण किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सिद्धू-कानू व चांद-भैरव की झांकी भी निकाली. रैली शहर के भ्रमण के बाद सिद्धू कानू पार्क पहुंची, जहां सिद्धू कानू और चांद भैरव के स्थापित प्रतिमा का पूजा-अर्चना की गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=683667&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही