Search

 
 
 

पाकुड़ : विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति का पाकुड़ दौरा, अधिकारियों के साथ की बैठक

 
Pakur : विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति 20 अगस्त को पाकुड़ पहुंची. परिसदन मे प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति सरफराज अहमद और सदस्य समरी लाल ने जिले के विभागों के पदाधिकारियों से प्रश्नकाल में आने वाले प्रश्नों के निराकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की. बैठक के दौरान समिति ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पाकुड़ द्वारा जल मीनार से हो रहे जलापूर्ति को नियमित करने और स्वच्छ जल उपलब्ध कराने को लेकर दिशा निर्देश दिया. बैठक के दौरान समिति ने कल्याण, पशुपालन, खनन, राजस्व, कृषि, शिक्षा एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं से संबंधित मुख्य बिंदुओं की समीक्षा की. समिति ने सभी विभागों को राज्य द्वारा प्राप्त लक्ष्य एवं इसके अनुरूप अभी तक हुई प्रगति की जानकारी ली. समिति द्वारा जिले में खनन कार्यों की जानकारी ली गई. साथ ही पशुपालन एवं कल्याण से सबंधित योजनाओं में हुई प्रगति से भी समिति अवगत हुई. समिति ने लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने की पहल करें. मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अपर समाहर्ता मंजू रानी एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-congress-organized-a-tribute-meeting-on-the-birth-anniversary-of-rajiv-gandhi/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही