Pakur: जिले के लिट़्टीपाड़ा पंचायत के जबरदाहा के ग्रामीण 20 वर्षो से सड़क बनने का इंतजार कर रहें हैं. ग्रामीण इम्तियाज अंसारी, तेजमूल अंसारी, रशीद अंसारी, सादिक अली, इस्माइल अली,मुर्शीद अंसारी आदि ने कहा कि यह सड़क आज से 20 वर्ष पूर्व बनाई गई थी. उसके बाद इस सड़क की सुधि लेने वाला कोई नहीं है. सड़क के ऊपर से गंदा नाली का पानी बहते रहता है. ग्रामीणों ने कई बार विधायक, सांसद, मुखिया व उपायुक्त को लिखित तथा मौखिक आवेदन दिया लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई. इस सड़क से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर लिट्टीपाड़ा के झामुमो विधायक दिनेश विलियम मरांडी का निवास स्थान है. पांच दशकों से इस सीट पर झामुमो का ही कब्जा रहा है. इसके बावजूद सड़क का न बनना जनता के साथ छल करने के बराबर है. इसी रास्ते में मंदिर व मिडिल स्कूल भी है. ग्रामीणों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=633826&action=edit">यह
भी पढ़ें:पाकुड़:सख्त नियमों ने घटाया व्यापार,लाखों की जगह हजारों में आता है रेवेन्यू [wpse_comments_template]
पाकुड़: बगल में विधायक निवास फिर भी 20 वर्षो से सड़क बनने की बाट जोह रहें हैं ग्रामीण

Leave a Comment