Search

 
 
 

पाकुड़ : ग्रामीणों ने पाकुड़-दुमका सड़क को रखा चार घंटे ज़ाम

 
Pakur : पानी की समस्या को लेकर पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड स्थित तारापुर गांव के पास दर्जनों ग्रामीणों ने  पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क को जाम कर दिया. चार घंटे तक सड़क जाम रही. जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई. ग्रामीणों ने बताया कि तारापुर गांव में महीनों से चापाकल खराब है. ग्रामीणों को दो किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाना पड़ता है. ग्रामीणों ने कहा कि 12 जनवरी को बीडीओ हिरणपुर उमेश कुमार स्वांसी को लिखित आवेदन देकर खराब पड़े चापाकल की मरम्मत कराने की मांग की थी. लेकिन एक महीने के बाद भी मरम्मत नहीं हुई. हिरणपुर थाने के एएसआई विनोद कुमार ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की. लेकिन ग्रामीण अपनी ज़िद पर डटे रहे. तीन घंटे के ज़ाम के बाद बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी मौके पर पहुंचे और एक सप्ताह के अंदर पेयजल समस्या दूर करने का आश्वासन दिया. जिसके बाद ग्रामीण सड़कों से हटे. इस मौके पर सुंदरपुर पंचायत (तारापुर गांव) के मुखिया बुछू साहा ने बीडीओ को एक आवेदन भी सौंपा. मौके पर मतलू साह, मनोज साह, जगदीश साह, मनीष कुमार, भरत नाथ, अंजन साह, जयंत पंडित, संतोष साह सहित दर्जनों ग्रामीण पुरुष एवं महिला मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-striking-pds-dealers-take-out-rally-picket-in-front-of-dc-office/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : हड़ताली पीडीएस डीलरों ने निकाली रैली, डीसी कार्यालय के समक्ष दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही