Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : बीस सूत्री कार्यालय में समस्या लेकर पहुंचे ग्रामीण

Pakur : जिला परिषद प्रांगण के जिला 20 सूत्री कार्यालय में मंगलवार 21 मार्च को जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्याम यादव ने बैठक की. बैठक में दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिये. कुछ आवेदनों को त्वरित निष्पादन किया गया. पेयजल, वृद्धा पेंशन, नया राशन कार्ड, सिंचाई के लिए डीप बोरिंग व आवास के लिए आवेदन मिले, जिसे लेकर संबंधित विभाग को भेजा गया. श्याम यादव ने कहा कि ग्रामीण अपने क्षेत्र की समस्या लेकर प्रत्येक मंगलवार को जिला परिषद प्रांगण के 20 सूत्री कार्यालय में पहुंचते हैं. उनके आवेदनों पर जल्द से जल्द पहल की कोशिश की जा रही है. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख़, हबीबुर्रहमान, सचिव राजेश सरकार, राजकिरण तुरी, कौसर शेख, अली शेख, अनेकुल आलम, साफु शेख, सत्तार शेख, पंचू रजवार, अलफजुद्दीन शेख, नबो सरकार, आलमगीर आलम, जाकिर शेख, जमीरुल शेख, दनारूल शेख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-on-the-instructions-of-dc-dso-suspended-17-pds-shops/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ :  डीसी के निर्देश पर डीएसओ ने 17 पीडीएस दुकानों को किया सस्पेंड [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही