Search

 
 
 

पाकुड़ : नवनिर्मित सब वे पर जलजमाव, राहगीर परेशान

 
Pakur : नगरनबी में रेलवे स्टेशन के दक्षिणी फाटक के निकट नवनिर्मित सब वे पर जलजमाव से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. सब वे के दोनों तरफ बारिश का पानी जमा है. जिस सड़क पर सव वे है वह सीतापहाड़ी के रास्ते विक्रमपुर होते हुए नबीनगर गांव पहुंचती है. सीतापहाड़ी, नसीपुर, विक्रमपुर, गौरीपुर, बोसटमडांगा के लोग इसी सड़क होते हुए अनुमंडल कार्यालय व जिला मुख्यालय आवागमन करते हैं. जलजमाव के कारण राहगीरों को जान जोखिम में डालकर रेल लाइन पार कर कार्यालय जाना पड़ता है. तीन माह पूर्व राहगीरों की सुविधा के लिए रेलवे ने इस सब वे का निर्माण किया था. जलजमाव के कारण राहगीरों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है. सब वे पर करीब 4 फीट पानी जमा है. जलजमाव के कारण स्थानीय ग्रामीणों में रोष है. ग्रामीणों ने जलजमाव से निजात दिलाने के लिए उप प्रमुख हैदर अली के नेतृत्व में नगरनबी रेलवे स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में जिक्र है कि वर्षा होते ही सब वे पर जलजमाव होता है. इसके कारण इलाके के करीब दस हजार लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है. रेलवे जलजमाव से निजात दिलाने की कोशिश नहीं कर रही है. ज्ञापन की प्रतिलिपि रेलवे हावड़ा डिवीजन के सीनियर डीओएम व एईएन रामपुरहाट को भी भेजी गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=411356&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : ज़िले के स्कूल, कॉलेजों में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही