Search

 
 
 

पाकुड़ : जल सहियाओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

 
Pakur : 35 माह के बकाये मानदेय सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर जल सहिया दीदियों 9 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय के समीप धरना प्रदर्शन किया. धरना में शामिल जल सहियाओं को उपायुक्त को मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन में शामिल जल सहिया सुनीता देवी ने कहा कि 25 फरवरी 2019 को सरकार ने जल सहिया दीदियों के लिए प्रतिमाह 1 हज़ार रूपये मानदेय की घोषणा की थी. शुरु के चार महीने मानदेय का भुगतान भी किया गया. लेकिन उसके बाद से अब तक 35 माह से की भुगतान नहीं किया गया. मानदेय ना मिलने से सहियाओं की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो रही हा. मजबूर होकर धरना करना पड़ा. धरना दे रही जल सहिया न्यूनतम मजदूरी के आधार पर 13 हज़ार 24 रुपये मानदेय लागू करने, 35 माह के मानदेय भुगतान के साथ-साथ जल सहिया की सेवा नियमावली तैयार करने की मांग कर रही है. इसके साथ ही पांच सूत्री मांगों में पांच लाख रूपये के बीमा की भी मांग की गई. यह">https://lagatar.in/pakur-in-the-crime-meeting-the-sp-stressed-on-increasing-patrolling/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : क्राइम मीटिंग में एसपी ने पेट्रोलिंग बढ़ाने पर दिया ज़ोर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही