Search

 
 
 

पाकुड़ : विजयादशमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई शस्त्र पूजा

 
Pakur : विजयादशमी के अवसर पर पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा मंदिर पंडाल में शस्त्र पूजन किया गया. पुरोहित सजल चक्रवर्ती व सुकांतो सहाना ने वैदिक विधि विधान से शस्त्र पूजा संपन्न करवाया. इस दौरान भारत माता की जय, जय माता दी, जय भवानी, जय श्री राम के जयघोष से पूजा परिसर गूंज उठा. पूजन समारोह में आयोजन समिति के संयोजक अनिकेत गोस्वामी, वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, संजय कुमार ओझा मुख्य रूप से मौजूद थे. युवा नेता प्रसन्ना शंकर मिश्रा ने कहा कि दशहरा और विजयादशमी के अवसर पर सालों से सनातन धर्म में शस्त्र पूजा की परंपरा चली आ रही है. हिसाबी राय ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य, अंधकार पर प्रकाश और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है. यह">https://lagatar.in/pakur-five-children-made-a-small-statue-of-maa-durga/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : पांच बच्चों ने बनाई मां दुर्गा की छोटी सी प्रतिमा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही