Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : पॉलिटेक्निक में विश्व पृथ्वी दिवस पर वेबिनार का आयोजन

Pakur : विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर 22 अप्रैल को पाकुड़ पॉलिटेक्निक में वेबिनार का आयोजन किया गया. संस्थान के माइनिंग विभाग के शिक्षक राहुल चौधरी ने वेबिनार में व्याख्यान दिया. संस्थान के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ऋषिकेश गोस्वामी, मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी निखिल चंद्र और परीक्षा नियंत्रक अमित रंजन भी ऑनलाइन जुड़े. वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करना है. इस  वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस का थीम "इन्वेस्ट इन आवर प्लेनेट" है. इस दिन हम सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए. वेबिनार में संस्थान के छात्रों व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई.

स्वरोजगर प्रशिक्षण संस्थान परिसर में पौधरोपण

[caption id="attachment_616593" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/pakur-sappling-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> संस्थान परिसर में पौधरोपण करते अतिथि[/caption] भारते सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सोनाजोड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगर प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में पौधरोपण किया गया. इस अवसर पर जुलूस निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक भी किया गया. मुख्य अतिथि सोनाजोड़ी पंचायत समिति सदस्य गोलनेशा बीबी और सरपंच रफीक अंसारी थे. संस्थान के वरिष्ठ शिक्षक अमित कुमार बर्धन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पृथ्वी को सुरक्षित रखने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. उन्होंने लोगों से पर्यावरण की रक्षा करने की भी अपील की. रफीक अंसारी तथा गोलनेशा बीबी ने भी पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व पर प्रकाश डाला. मौके पर वापी दास, शिबू कुनाई, मोतीलाल साहा समेत संस्थान के प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=615577&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : झामुमो नेता ने दर्जनों जरूरतमंदों के बीच बांटे कपड़े व राशन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही