Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : परिवार नियोजन व माहवारी पर महिलाओं ने रखे अपने बेबाक राय

Pakur : सोमवार को हिरणपुर प्रखंड सभागार में पंचायती राज विभाग की ओर से अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंचायत स्तरीय महिला जनप्रतिनिधियों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, शराबबंदी, परिवार नियोजन, बाल विवाह, पारिवारिक विवाद, माहवारी व स्वच्छता जैसी महिला विषयक समस्याओं, मुद्दों पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता में पंचायतों की महिला जनप्रतिनिधियों ने बेबाकी से अपने राय रखे. प्रतियोगिता में पहला स्थान तोड़ाई पंचायत की मुखिया तेरेसा टुडू, दूसरा स्थान जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी और सुंदरपुर पंचायत की वार्ड सदस्य मामुनी देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया. बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने विजयी प्रतिनिधियों को पुरस्कृत किया. [caption id="attachment_573894" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/MAHILA-PURASHKAR-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी को प्रशस्ति पत्र देते बीडीओ[/caption] कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिरणपुर बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने कहा कि आज के वैज्ञानिक युग में भी समाज में डायन प्रथा जैसी कुप्रथा अपना पांव पसारे हुए हैं. इसे दूर करने के लिए महिला जनप्रतिनिधियों को अग्रसर होना होगा. स्कूलों में बेटियों का शत-प्रतिशत नामांकन हो, आंगनबाडी केन्द्रों में बच्चियों को समय से पोषाहार मिले. गर्भवती धात्री महिलाओं को टीकाकरण सहित अन्य लाभ समय से मिले. मानव तस्करी पर रोक लगाने का हरसंभव प्रयास किया जाय और इसके रोकथाम को लेकर महिला संगठन के माध्यम से का प्रचार प्रसार हो. [caption id="attachment_573897" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/MAHILA-PURASHKAAR-2-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> मुखिया तेरेसा टुडू को पुरस्कृत करते बीडीओ व प्रमुख[/caption] मौके पर प्रमुख रानी सोरेन, सभी महिला मुखिया, महिला वार्ड सदस्य, प्रभारी बीपीआरओ राम कुमार साह, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी सूर्या मालतो, महिला पर्यवेक्षिका बाल विकास परियोजना, प्रखण्ड समन्वयक पंचायतीराज अभिषेक गौड समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-sample-taken-from-sweets-and-grocery-shops-of-pakur-market/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : पाकुड़ बाज़ार के मिठाई व किराना दुकानों से लिया गया सैंपल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही