Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : बाइक से हो रही थी लकड़ी की तस्करी, विभाग ने चार बाइक पकड़े

Advertisement
Advertisement
Manoj Choubey Pakur : वन विभाग ने एक सितंबर की देर रात लकड़ी तस्करों पर दबिश देते हुए तस्करी में इस्तेमाल हो रहे चार मोटरसाइकिल जब्त किया है. जबकि तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की ओर फ़रार हो गये. ज़िला वन पदाधिकारी रजनीश कुमार को सिंगारसी-हिरणपुर सड़क से लकड़ी तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना पर डीएफओ रजनीश कुमार ने फौरन रेंजर राम बालक प्रसाद को फोन कर सिंगरसी-फतेहपुर के रास्ते पर गश्ती दल को हिरणपुर के बोहरा और रोलडीह में तैनात कर दिया. [caption id="attachment_408068" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/lakdi-300x166.jpg"

alt="" width="300" height="166" /> तस्करों से बारमद शाल की लकड़ी के बोटे[/caption]

लकड़ी समेत बाइक छोड़कर फ़रार हुए तस्कर

रात के करीब 12 बज़े चार मोटरसाइकल पर शाल की लकड़ी के बोटा लादे तस्कर दिखाई दिये. रेंजर के निर्देश पर गश्ती दल ने उनका पीछा किया. डूमरचीर पंचायत क्षेत्र के मालीपाड़ा गांव के पास तीखा मोड़ होने के कारण गश्ती दल की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. जवानों ने साहस का परिचय देते हुए फौरन अमड़ापाड़ा वन विभाग की टीम को सूचित किया. विपरीत दिशा से अमड़ापाड़ा वन विभाग की टीम को आते देख सभी तस्कर मोटरसाइकिल समेत लकड़ी छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले. वन विभाग की टीम ने चारों मोटरसाइकिल समेत शाल की लकड़ी का 5 बोटा जब्त किया और अमड़ापाड़ा वन विभाग कार्यालय लेकर आई. गश्ती दल में वनकर्मी नीलू निकुमुदिस किस्कू, वनरक्षक स्टीफन हेंब्रम, दिनेश राम मड़ैया और गोरोंगो मंडल शामिल थे. सभी घायल वनकर्मी को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.

कोर्ट से लिया जाएगा वारंट

रेंजर राम बालक प्रसाद ने बताया कि लकड़ी तस्करों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. उन्होंने बताया कि लकड़ी तस्करी के खेल में सबसे ज्यादा जामुगड़िया और गायबथान गांव के लोग शामिल हैं. उनकी गिरफ़्तारी के लिए न्यायालय से वारंट ज़ारी करने की मांग की जा रही है. यह">https://lagatar.in/pakur-cultural-program-organized-on-ganeshotsav-dc-and-sp-inaugurated/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : गणेशोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, डीसी व एसपी ने किया उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही