Search

 
 
 

पाकुड़:  पीएम के कार्यक्रम में 12 जुलाई को देवघर जाएं कार्यकर्ता : बाबूलाल मरांडी

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur) देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में 12 जुलाई को देवघर पहुंचने की अपील की है. पूर्व मुख्यमंत्री ने 6 जुलाई बुधवार को लिट्टीपाड़ा एवं महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. श्री मरांडी ने बैठक में कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें 12 जुलाई को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दें. उनसे अपील करें कि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में जाएं. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने राज्य के अंतिम छोर पर बसे आदिवासी बहुल जिला पाकुड़ में विकास से संबंधित अनेक कार्य किए हैं. लिट्टीपाड़ा, अमडा़पाड़ा एवं पाकुरिया के तलवा में पहुंचने पर बाबूलाल मरांडी का भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठकर संगठन की मजबूती पर चर्चा की.  केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात भी कही. सभी कार्यकर्ता देवघर पहुंचे, इसके लिए भाजपा के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई. यह भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/drinking-water-is-plentiful-in-dhanbad-on-31-percent-less-rain/">धनबाद

में 31 प्रतिशत कम बारिश पर पीने का पानी है भरपूर [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही