Search

 
 
 

पाकुड़: जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

 
Pakur: जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला इकाई की बैठक 12 मई को जिलाध्यक्ष हिसाबी राय की अध्यक्षता में वंदे मातरम का सामूहिक गायन के साथ हुआ. जिलाध्यक्ष ने कहा कि 11 जून को फाउंडेशन के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के आगमन पर जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा. सम्मेलन में सामाजिक कार्यकर्ता,एनजीओ के प्रतिनिधि,धार्मिक संगठन के प्रतिनिधि,जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी वर्ग, गणमान्य लोग व राष्ट्रवादी विचारधारा के नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा. फाउंडेशन एक सामाजिक संगठन है जो राष्ट्रीय स्तर पर जनसंख्या नियंत्रण के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग को लेकर जन आंदोलन चला रही है. जिलाध्यक्ष ने जिला महासचिव पद पर सुरेंद्र प्रसाद भगत के नाम की घोषणा की. मौके पर संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह,प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद भगत व विजय कुमार भंडारी, अनिकेत गोस्वामी, सुशील साहा, मोहन मंडल, विवेकानंद तिवारी, रामचंद्र साह, दुर्गा मरांडी, सुलेमान मुर्मू,अशोक प्रसाद, राजेश डोकनियां, रतन प्रसाद साहा, अक्षय मंडल, बहादुर मंडल, मुखिया निपु सरदार, बबलू तुरी, प्रवीण मंडल, सुनील ठाकुर, उत्तम घोष, मानिक ठाकुर, द्वारिकानाथ मंडल, मनोज रजवार, अरविंद गोड़ाई, सूरज हाजरा, पुरुषोत्तम राय, ओम प्रकाश, जुमरानी भुट्टु, कुनाई आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=634184&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़: अतिक्रमण को लेकर शहर में नगर परिषद ने चलाया डंडा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही