Search

 
 
 

पाकुड़ : परिवार नियोजन व युवा प्रजनन स्वास्थ्य पर कार्यशाला का आयोजन

 
Pakur : स्वयं सेवी संस्था जन लोक कल्याण परिषद ने यूएसएआईडी और जिला समाज कल्याण विभाग के सहयोग से सूचना भवन सभागार में परिवार नियोजन एवं युवा प्रजनन स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया. कार्यशाला का उद्घाटन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव, डीपीआरओ डॉ.चंदन, जपाईगो के मयुरेश व नेहरू युवा केन्द्र के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यक्रम में परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए परिवार नियोजन के अंतर्गत आने वाली सभी सुविधाओं को मजबूत और सुदृढ़ बनाने पर बल देते हुए विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही लाभार्थियों को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधन को अपनाने के लिए जागरूक व प्रेरित करने पर जोर दिया गया. कार्यसाला में जिला बाल संरक्षण इकाई के व्यास ठाकुर, सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष व सदस्य, आईसीटीसी पाकुड़ शिवनारायण, फैमिली प्लानिंग काउंसलर चंपा दोलन, स्वास्थ्य विभाग के डॉ.कमरूल हक़ व तेजस्विनी के सभी सहयोगी सदस्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-alamgir-alam-listened-to-the-problems-of-the-people/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : आलमगीर आलम ने सुनी लोगों की समस्या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही