Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : योग शिक्षकों ने कम पैसे का भुगतान को लेकर डीसी को लिखा पत्र

Pakur: जिले के एक स्वंय सेवी संस्था से कार्य के बदले कम पैसों का भुगतान को लेकर योग शिक्षकों ने डीसी को लिखित शिकायत की है.शिकायत में कहा गया है कि शिक्षा व सेवा कल्याण समिति  ने सरकार के निर्देश पर आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व यूनानी चिकित्सालयों में योग कक्षा संचालन के लिए जिले में 17 सेंटरों में योग शिक्षकों को बहाल किया जाना है. जिसके तहत शिक्षकों को एक सत्र के बदले 250 की जगह 200 रूपए का ही भुगतान करने की बात की जा रही है. वहीं संस्था के सचिव सुभाष आर्य ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है.जो शिक्षक जितना सत्र करेंगे उसे 250 रूपए के हिसाब से ही भुगतान किया जाएगा. वहीं आयुष के डीएमओ चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि योग शिक्षकों ने उपायुक्त से शिकायत की है. इसपर जो भी कार्यवाही होगी वो डीसी ही करेंगे. ज्ञात हो कि जिले में 10 जून से योग कक्षा प्रारंभ करने का आदेश है. लेकिन अभी तक न योग शिक्षकों की बहाली हो पाई है और न ही सेंटरों की जानकारी एनजीओ से मिल पा रही है. शिकायतकर्ता में धनंजय कुमार घोष, अरविंद घोष, अमृतेश जायसवाल, संजय शुक्ला, ओंकार शर्मा, राकेश चौधरी, समीर कुमार दास, वरुण शाह, आदित्य प्रमाणिक, डोली मित्रा, सूरज सिंह, बंदना कुमारी, मंजू देवी,विष्णु देव, अमित कुमार आदि शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661120&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : मांझी परगना की बैठक में 60/40 नियोजन नीति का विरोध [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही