Search

 
 
 

पाकुड़ : सभी प्रखंडों में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

 
पाकुड़ : जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों में 13 अक्टूबर को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगे थे, जहां जिला स्तरीय पदाधिकारियों, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों ने ग्रामीणों के समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया. ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई. शिविर का आयोजन पाकुड़ प्रखंड के दादपुर व नरोत्तमपुर पंचायत, हिरणपुर प्रखंड के बरमसिया पंचायत, अमड़ापाड़ा प्रखंड के पचुवाड़ा पंचायत, महेशपुर प्रखंड के बाबूदाहा पंचायत, पाकुड़िया प्रखंड के फुलझिंझरी पंचायत समेत अन्य पंचायतों में किया गया. शिविर में ग्रामीणों से जेएसएलपीएस, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, पशुपालन समेत अन्य विभागों से संबंधित आवेदन लिए गए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=444179&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त, ड्राइवर फ़रार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही