Search

 
 
 

पाकुड़ : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की वज्रपात से मौत

 
Pakur : पाकुड़ जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बाहीर ग्राम में 3 जुलाई की सुबह 8 बजे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक की वज्रपात से मौत हो गई. मृतक का नाम शुभम तिवारी है. वह अपने घर की छत पर किसी काम से चढ़ा था, तभी मेघ गर्जन के साथ वज्रपात गिरने से वह बेहोश हो गया. आनन-फानन में परिवार वाले उसे लेकर पाकुड़ सदर अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. उसकी मौत से गांव में मातम पसरा है. परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक के पिता की तीन वर्ष पूर्व किसी दुर्घटना में मौत हो गई. बता दें कि पाकुड़ जिले में चार दिनों से मेघ गरजने के साथ-साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=686112&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को दी गई श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही