Search

 
 
 

पाकुड़ के नए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार ने पदभार संभाला

 
Pakur : पाकुड़ के नए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार ने गुरुवार को कार्यभार संभाल लिया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जिले के सुदूर गांवों में रहने वाले अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. जनसंपर्क का दायरा बढ़ाते हुए योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा. सूचनाओं के प्रचार-प्रसार में मीडिया की अहम भूमिका होती है. सभी विभागों से समन्वय बनाकर मीडिया के सहयोग से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा. मौके पर सोशल मीडिया प्रचार पदाधिकारी पवन कुमार सिंह, राजेश कुमार, भूषण कुमार, प्रीतम कुमार, प्रसेनजीत मंडल समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/export-of-raw-raw-material-from-pakur-to-malaysia-truck-loaded-with-14-metric-tons-leaves/">पाकुड़

से मलेशिया के लिए कच्चू का निर्यात, 14 मिट्रिक टन लदा ट्रक हुआ रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही