Search

 
 
 

पाकुड़ के नए एसपी प्रभात कुमार ने कार्यभार संभाला

 
Pakur : पाकुड़ में नए पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान एसपी एचपी जनार्दन ने उन्हें चार्ज सौंपा. प्रभात कुमार पाकुड़ के 26वां एसपी बने हैं. प्रभात कुमार सुबह करीब 11 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यालय कैंपस में  उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया. प्रभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता को तुरंत रिस्पांस देना उनकी प्राथमिकता होगी. आम नागरिक बेझिझक उनसे अपनी बातें रख सकते हैं. उनकी हर समस्या सुनी जाएगी और पुलिस उस पर क्वीक एक्शन  लेगी. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल, नवनीत हेंब्रम, हेडक्वार्टर डीएसपी बैजनाथ प्रसाद समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : संथाल">https://lagatar.in/santhal-drivers-blocked-the-road-in-protest-against-hit-and-run-law-three-news-together/">संथाल

: हिट एंड रन कानून के विरोध में चलकों ने किया चक्का जाम, तीन खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही