Search

 
 
 

पलामू : सोना लूटकांड के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, सर्च अभियान जारी

 
लूटकांड के मुख्य आरोपी मोनू सोनी और उसके सहयोगियों ने गिरफ्तार करने गयी पलामू और गुमला पुलिस पर फायरिंग की Medninagar :  सोना लूट के मुख्य आरोपी मोनू सोनी के साथ पलामू व गुमला पुलिस की मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है. हालांकि पुलिस ने अभी तक गोली लगने की की पुष्टि नहीं की है. जानकारी के अनुसार, पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के तिलदाग और रबदा के बीच स्वर्ण कारोबारी से लूटपाट हुई थी. इस लूटकांड के मुख्य आरोपी मोनू सोनी और उसके सहयोगियों को गुमला और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम गिरफ्तार करने गयी. पुलिस जैसे ही वहां पहुंची मोनू सोनी और उसके सहयोगियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी . पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलायी. इस दौरान एक अपराधी को गोली लगी है. इसके बाद मौके का फायदा उठाकर मोनू सोनी वहां से फरार हो गया. पुलिस ने इलाके को घेरकर दिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी 

मुठभेड़ की जानकारी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. गुमला और पलामू पुलिस के अधिकारी इस मामले की निगरानी कर रहे हैं. दोनों जिलों की पुलिस संयुक्त रूप से इलाके में सर्च अभियान चला रही है. पुलिस ने कहा कि आरोपी जल्द हमारी गिरफ्त में होगा. पुलिस ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.  पुलिस लगातार गश्त भी कर रही है, ताकि स्थानीय लोग सुरक्षित महसूस करें. पुलिस ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही