Daltonganj (Palamu) : पलामू जिले के 10 मुसहर परिवारों के लिए बुधवार का दिन खुशियां लेकर आया. सबके चेहरे खुशी से झूम उठे, जब जिला के उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने इन्हें आवासीय भूमि का पर्चा सौंपा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर नीलांबर-पितांबरपुर प्रखंड की नौडीहा पंचायत के कोइरीपतरा गांव उपायुक्त पहुंचे थे. स्थानीय पंचायत भवन में सरकार की ओर 10 परिवारों को 3-3 डिसमिल आवासीय भूमि बंदोबस्त किया. जमीन का पट्टा पाते ही मुसहर परिवारों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उपायुक्त के प्रति आभार जताया. मुसहर परिवार अब अपनी भूमि पर घर बनाकर रह सकेंगे. घर बनाने के लिए सभी मुसहर परिवार को आंबेडकर आवास योजना का लाभ दिलाया जायेगा.
शाम ED ऑफिस पहुंचे कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव, पूछताछ शुरू [wpse_comments_template]
डीसी ने सभी का आधार कार्ड बनाने के दिया निर्देश
मुख्यमंत्री के निर्देश पर वैसे मुसहर परिवार जिनका अबतक आधार कार्ड नहीं बना है, उनको चिन्हित करते हुए डीसी ने सभी का आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि सभी सरकारी योजनाओं यथा सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना आदि से सभी परिवारों को जोड़ा जायेगा. उन्होंने कहा कि जिले के अन्य स्थानों में रह रहे मुसहर परिवारों को भी चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा. उन्होंने परिवार के कई सदस्यों से संवाद किया. उन्हें अपने बच्चों को स्कूल भेजने की बात कही.इन्हें मिला जमीन का पट्टा
खेलाकी मुसहर, बलराम मुसहर, कमेश मुसहर, मोहर मुसहर, सीताराम मुसहर, विदेशी मुसहर, उदय मुसहर, छोटू मुसहर, भोला मुसहर और गुलाबी मुसहर को जमीन का पट्टा मिला. इसे भी पढ़ें – देर">https://lagatar.in/congress-mla-pradeep-yadav-reached-ed-office-late-evening-interrogation-started/">देरशाम ED ऑफिस पहुंचे कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव, पूछताछ शुरू [wpse_comments_template]
Leave a Comment